मस्क ने दिया नया सुझाव दिया

वाशिंगटन, 07 नवंबर (हि.स./रिया नोवोस्ती)। अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विकास के लिए इस्तेमाल होने वाले सर्वर और डेटा सेंटरों को पृथ्वी की कक्षा (ऑर्बिट) में ले जाना जरूरी है। वहां इन्हें सोलर पैनलों के जरिए लगातार बिजली मिलती रहेगी, जिससे पृथ्वी के पावर ग्रिड पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।
मस्क ने निवेशक रॉन बैरन को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “अगर हमें प्रति वर्ष टेरावाट या 200 गीगावाट के स्तर तक पहुंचना है तो हमें अंतरिक्ष में जाना ही होगा। क्योंकि जमीन पर इतनी बिजली उपलब्ध नहीं है कि हम इस स्तर तक पहुंच सकें।”
उन्होंने बताया कि अमेरिका में बिजली की औसत खपत 500 गीगावाट से थोड़ी अधिक है। अगर इसमें एआई के लिए हर साल 200 गीगावाट और जोड़ दिया जाए तो पूरे अमेरिकी पावर ग्रिड में हर साल 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी करनी पड़ेगी, जो कि “बिल्कुल भी संभव नहीं है।”
मस्क ने कहा, “जब आप सोलर पैनलों को अंतरिक्ष में लगाते हैं तो वहां हमेशा धूप रहती है और सोलर पैनल हमेशा सीधे सूरज की ओर रह सकते हैं। साथ ही, अंतरिक्ष में वायुमंडल न होने के कारण सौर ऊर्जा में कोई कमी नहीं आती। इस तरह, आपको अंतरिक्ष में 30 प्रतिशत ज्यादा सौर ऊर्जा मिलती है। वहां हमेशा धूप रहती है, मौसम बदलने का कोई असर नहीं होता और आपको बहुत बड़ी बैटरी की भी जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि वहां रातभर के लिए बिजली स्टोर करके रखने की कोई आवश्यकता नहीं होती।”
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
धार्मिक-सांस्कृतिक योगदान के लिए बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि...
Youngs India Reporter Nov 7, 2026 126 37.9k
समाजवादी पार्टी विकास बाधित करने और माफिया संस्कृति को ...
Youngs India Reporter Nov 2, 2026 102 238.4k
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, ...
Youngs India Reporter Oct 30, 2026 126 381.2k
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर...
Youngs India Reporter Oct 28, 2026 120 467.9k
विधानसभा सत्र को देखते हुए भराड़ीसैंण पंहुचे यूपीसीएल ए...
Youngs India Reporter Oct 27, 2026 130 496.6k
प्रबन्ध निदेशक उपाकालि एवं पिटकुल के नेतृत्व में विकसित...
Youngs India Reporter Oct 17, 2026 134 501.8k
-
Sanjana SaxenaThis could be the beginning of a larger trend.11 hours agoReplyLike (109) -
Payal ChopraChalo isse kuch naya seekhne ko mila.11 hours agoReplyLike (122) -
Chitra VermaWhat technological advancements could influence this further?11 hours agoReplyLike (166) -
Priya SinghInteresting perspective presented in the article.11 hours agoReplyLike (170) -
Sanjana KhanMujhe lagta hai sabko is baat ka dhyan rakhna chahiye.11 hours agoReplyLike (144) -
Aaradhya BhatTime will tell the true impact of this decision.11 hours agoReplyLike (187)