मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैयादूज की शुभकामनायें दी है। इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि धनतेरस आरोग्यता के देव भगवान धन्वंतरी की पूजा का पर्व है। भगवान धन्वंतरी हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करें इसकी उन्होंने कामना की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए दीपावली के पावन पर्व को सुख, समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी के आशीर्वाद से हम सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं आरोग्यता का संचार हो।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गोवर्धन पूजा समाज एवं देश की आर्थिक एवं सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक है। भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के आपसी प्रेम, मातृ शक्ति के सम्मान के साथ परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ एवं स्वदेशी अपनाओं के मंत्र को आत्मसात करते हुए स्वदेशी व स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में हम सहयोगी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों की खरीद से स्थानीय शिल्प, कुटीर उद्योग और महिला स्वयं सहायता समूहों को भी सीधा लाभ मिलता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई,...
Youngs India Reporter Nov 1, 2026 129 256.3k
एमडी पी0 सी0 ध्यानी को ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्टता के ...
Youngs India Reporter Oct 9, 2026 148 501.8k
उत्तरकाशी के गंगनानी में भागीरथी नदी में गिरी गुजरात की...
Youngs India Reporter Nov 5, 2026 139 56k
पिटकुल के निदेशक मण्डल ने कारपोरेशन एवं कार्मिक हित में...
Youngs India Reporter Oct 23, 2026 121 501.8k
खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावन...
Youngs India Reporter Nov 5, 2026 119 84.5k
राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन क...
Youngs India Reporter Oct 25, 2026 114 501.8k
-
Rani VermaThe timeline for implementation seems ambitious/realistic, needs monitoring.21 hours agoReplyLike (132) -
Megha RathiYeh kadam kitna sustainable hai long-term perspective se?21 hours agoReplyLike (126) -
Anuradha RaoMazaa aa gaya padhke, thank you!21 hours agoReplyLike (119) -
Sneha KapoorFinally someone is talking about this!21 hours agoReplyLike (173) -
Simran KaurSource ki credibility check karna important hoga is news ke liye.21 hours agoReplyLike (128) -
Megha ChauhanHow can we support others who might be affected by this?21 hours agoReplyLike (153)