राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

देहरादून/चमोली । राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने भगवान बद्री विशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति एवं जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि की संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने श्रद्धालुओं से देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, धार्मिक विरासत एवं विशिष्ट पहचान को संरक्षित रखने की अपील की।
राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित एवं देशहित में सकारात्मक भूमिका निभाते हुए सामाजिक सद्भाव, आपसी सहयोग और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक स्थलों की मर्यादा का पालन करने, प्रदेश को स्वच्छ एवं नशामुक्त बनाने तथा उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देने देने का आह्वान किया।
इस दौरान उन्होंने भगवान बद्री विशाल से समस्त श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करने तथा प्रदेश में निरंतर सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी भानुमति बिसेन भी मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
मुख्यमंत्री धामी ने प्रवासी बुद्धिजीवियों के साथ साझा क...
Youngs India Reporter Sep 28, 2026 112 501.8k
UPCL का उपभोक्ता सुरक्षा एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति के...
Youngs India Reporter Oct 5, 2026 140 501.8k
उत्तराखंड के ट्रेक रूट्स की GPS मैपिंग का शुभारंभ, मुख्...
Youngs India Reporter Sep 19, 2026 144 501.8k
एमडी पी0 सी0 ध्यानी को ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्टता के ...
Youngs India Reporter Oct 9, 2026 148 501.8k
सीएम पुष्कर सिंह धामी की पहल से ग्रामीण उद्यमियों को मि...
Youngs India Reporter Oct 7, 2026 128 501.8k
बद्रीनाथ धाम में नई श्रद्धा की ऊंचाई: 17.79 लाख भक्तों ...
Youngs India Reporter Sep 24, 2026 160 501.8k
-
Seema AroraHow does this initiative contribute to national progress?7 hours agoReplyLike (122) -
Preeti SinhaShuruaat sahi lag rahi hai.7 hours agoReplyLike (188) -
Tara NairEvery citizen should be aware of their rights and duties.7 hours agoReplyLike (153) -
Sanjana IyerHolding authorities accountable is part of a healthy democracy.7 hours agoReplyLike (94) -
Trishna ShahAisi cheezein dekhkar sochne par majboor hota hoon.7 hours agoReplyLike (165) -
Kajal MehraHow can we ensure our voices are heard regarding this?7 hours agoReplyLike (190)