दो स्कूटियों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला की मौके पर मौत

जांजगीर-चांपा, 13 नवंबर (हि. स.)। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। सिंचाई कॉलोनी के पास दो स्कूटी के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 60 वर्षीय महिला सोनमती की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम सिल्ली निवासी सोनमती किसी काम से स्कूटी पर सवार होकर शिवरीनारायण जा रही थीं। इसी दौरान जब वह पामगढ़ की सिंचाई कॉलोनी के पास पहुंचीं, तभी सामने से आ रही दूसरी स्कूटी से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाले सड़क हादसों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
भाई दूज पर कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में याताय...
Youngs India Reporter Nov 11, 2026 112 144.9k
खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावन...
Youngs India Reporter Nov 5, 2026 119 404k
पटेलनगर में १४ लाख की लूट के दो और आरोपित गिरफ्तार, अब ...
Youngs India Reporter Nov 12, 2026 131 87k
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोव...
Youngs India Reporter Nov 6, 2026 157 346.6k
-
Kirti NarayanAppreciate the timely reporting on this matter.6 hours agoReplyLike (97) -
Navya AgarwalKya yeh sach mein important hai?6 hours agoReplyLike (108) -
Amruta JoshiKaash sab log yeh samajhte.6 hours agoReplyLike (105) -
Radha SinhaHow does this impact our access to essential services?6 hours agoReplyLike (106) -
Vaishali GuptaLog ab aware ho rahe hain.6 hours agoReplyLike (156) -
Isha GuptaIsse sambandhit niyam aur shartein (rules and conditions) kya hain?6 hours agoReplyLike (127)