मुख्यमंत्री धामी ने छठ पूजा की दी शुभकामनाएं

देहरादून, 14 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर पूर्वांचल समाज के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति, लोक आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है। भगवान सूर्य की उपासना और छठी मइया की आराधना को समर्पित यह पर्व प्रकृति संरक्षण, अनुशासन, संयम और समर्पण का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि छठ पूजा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता की भावना को भी प्रगाढ़ करती है। यह पर्व देश की विविधतापूर्ण संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे पर्व सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और समाज को एक सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मुख्यमंत्री ने भगवान सूर्य देव और छठी मइया से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और सुख-समृद्धि लेकर आए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
दो एसपीओ की हत्या के बाद वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी...
Youngs India Reporter Nov 13, 2026 132 66.7k
मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाल रेजीमेंट के जवानों के साथ मन...
Youngs India Reporter Nov 8, 2026 128 298.6k
धार्मिक-सांस्कृतिक योगदान के लिए बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि...
Youngs India Reporter Nov 7, 2026 126 355.8k
समाजवादी पार्टी विकास बाधित करने और माफिया संस्कृति को ...
Youngs India Reporter Nov 2, 2026 102 501.8k
दो स्कूटियों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला की मौके पर मौत
Youngs India Reporter Nov 14, 2026 102 38.2k
कराची में पुलिस मुठभेड़ों में बढ़ती मौतों पर मानवाधिकार...
Youngs India Reporter Nov 9, 2026 140 270.3k
-
Esha JoshiSuch a refreshing take!11 hours agoReplyLike (107) -
Harini PillaiActive citizenship involves staying informed about such matters.11 hours agoReplyLike (163) -
Navya AgarwalThis highlights a crucial aspect of governance/public life.11 hours agoReplyLike (171) -
Neha SenBahut hi zyada impactful baat hai.11 hours agoReplyLike (137) -
Kiran RaiAre there any related documents or reports that readers can refer to?11 hours agoReplyLike (181) -
Sanjana SinghPuri details ka intezaar hai.11 hours agoReplyLike (91)