नाबालिग बेटी से अश्लील हरकतों का आरोपित पिता गिरफ्तार

हरिद्वार, 01 नवंबर (हि.स.)। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर को एक महिला ने कोतवाली बहादराबाद में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति पिछले करीब एक वर्ष से उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील व आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था। विरोध करने और कई बार समझाने के बावजूद आरोपित अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति आए दिन उसके और बच्चों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करता है। आरोपित की कथित हरकतों के चलते नाबालिग बालिका भय और मानसिक पीड़ा में रहने लगी।
मामले की गंभीरता और नाबालिग की सुरक्षा को देखते हुए बहादराबाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर आरोपित की तलाश में उसके किराये के मकान पर दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपित घर पर ही मौजूद मिला, जिसे हिरासत में लिया गया। मामले में पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
पिटकुल के निदेशक मण्डल ने कारपोरेशन एवं कार्मिक हित में...
Youngs India Reporter Oct 23, 2026 121 406.2k
राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन क...
Youngs India Reporter Oct 25, 2026 114 318.8k
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, ...
Youngs India Reporter Oct 30, 2026 126 117k
सीएम पुष्कर सिंह धामी की पहल से ग्रामीण उद्यमियों को मि...
Youngs India Reporter Oct 7, 2026 128 501.8k
एमडी यूपीसीएल/पिटकुल पी. सी. ध्यानी ने 400 केवी उपसंस्थ...
Youngs India Reporter Oct 26, 2026 125 261.6k
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.23 करोड़ की लागत से ग...
Youngs India Reporter Sep 25, 2026 124 501.8k
-
Roshni MalikMujhe lagta hai isme kuch aur chhupa hua hai.7 hours agoReplyLike (142) -
Sunita SharmaHow is accountability ensured at various levels regarding this?7 hours agoReplyLike (165) -
Madhuri ChawlaBahut hi zaroori cheez hai yeh.7 hours agoReplyLike (111) -
Vidya KumariIs there a summary document available for quick understanding?7 hours agoReplyLike (100) -
Deepti PandeyPositive outlook rakhna zaroori hai.7 hours agoReplyLike (150) -
Pallavi GhoshWe need more clarity before forming a strong opinion.7 hours agoReplyLike (109)