Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद

Sep 12, 2026 - 00:30
 131  1.6k
Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद
ED के अनुसार, 10 सितंबर को देहरादून में कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। एजेंसी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD और PA रहे चंदन सिंह जीना के आवास से 32 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी, करीब 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां बरामद की गईं। ED के अनुसार, कार्रवाई UKSSSC की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में की गई। मामले में तत्कालीन UKSSSC अध्यक्ष, सचिव, परीक्षा नियंत्रक, निजी कंप्यूटर एजेंसी के मालिक और कथित बिचौलियों से जुड़े परिसरों की भी तलाशी ली गई।

Source

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0