विकासनगर। प्रदेश के समस्त उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तायुक्त विद्युत आपूर्ति हेतु पिटकुल एवं उपकालि के प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी द्वारा पिटकुल, उपाकालि एवं यूजेवीएन लि0 के अधिकारियों के साथ ढालीपुर, ढकरानी एवं कुल्हाल विद्युत उपकेन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर उपाकालि एवं पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा पिटकुल, उपकालि एवं यूजेवीएन लिमिटेड के समस्त कार्मिकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।
इसके साथ ही प्रदेश के समस्त सम्मानित उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तायुक्त विद्युत आपूर्ति हेतु पिटकुल एवं उपकालि के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा पिटकुल, उपाकालि एवं यूजेवीएन लि0 के अधिकारियों के साथ ढालीपुर, ढकरानी एवं कुल्हाल विद्युत उपकेन्द्रों का औचक निरीक्षण करते हुये उक्त उपकेन्द्रों पर ओवरलोडिंग एवं टेकओवर जैसी समस्याओं के सम्बन्ध में चर्चा कर उनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक पिटकुल एवं उपाकालि पी0सी0 ध्यानी द्वारा देश के यशवस्वी, दूरदृष्टा एवं हृदय सम्राट प्रधानमंत्री के कथन ‘‘21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड राज्य का होगा’’ एवं प्रदेश के युवा, ऊर्जावान एवं प्रबन्ध विशेषज्ञ मुख्यमंत्री के मूलमंत्र सरलीकरण, समाधान एवं संतुष्टि तथा विकल्प रहित संकल्प को स्मरण कराते हुये सभी कार्मिकों को नये जोश एवं उत्साह के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने एवं प्रदेश की सम्मानित जनता एवं उपभोक्ताओं को 24×7 विद्युत आपूर्ति बनाये रखने का आवाह्न किया गया।
इस अवसर पर उपाकालि के मुख्य अभियन्ता एन0एस0 बिष्ट, पिटकुल के मुख्य अभियन्ता पंकज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता ललित कुमार तथा पिटकुल, उपाकालि एवं यूजेवीएन लि0 के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।