संविधान दिवस के अवसर पर एमडी पी0सी0 ध्यानी ने भारतीय संविधान के मूल सिद्धान्तों एवं संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डाला

Nov 27, 2026 - 16:30
 137  12.2k
संविधान दिवस के अवसर पर एमडी पी0सी0 ध्यानी ने भारतीय संविधान के मूल सिद्धान्तों एवं संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डाला

देहरादून। पिटकुल के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार जुयाल ने बताया कि  26.11.2026 को पिटकुल मुख्यालय, विद्युत भवन, माजरा, देहरादून में पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी  के नेतृत्व में कार्मिकों द्वारा ‘‘संविधान दिवस’’ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा पिटकुल के कार्मिकों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये ‘‘भारत का संविधान’’ की प्रस्तावना पढायी गयी। इसके साथ ही भारतीय संविधान के मूल सिद्धान्तों एवं संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि हमारी संविधान सभा द्वारा हमारे संविधान को अंगीकार किया गया इसके अतिरिक्त प्रबन्ध निदेशक  द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 26.11.2015 को डाॅ भीमराव अम्बेडकर मैमोरियल के उद्घाटन के अवसर पर प्रत्यके वर्ष 26 नवम्बर को सवंविधान दिवस मनाय जाने की घोषणा की गई।

एमडी ने अवगत कराया कि  जहाँ संविधान द्वारा सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किये गये हैं, वहीं संविधान में हमारे कर्तव्य भी निर्धारित हैं तथा हमें अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहते हुये अपने कर्तव्यों का भी पूर्ण निष्ठा, मेहनत, ईमानदारी एवं लगन के साथ पालन करना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता स्तर-।, ईला चन्द, मुख्य अभियन्ता, हितेन्द्र सिंह ह्यांकी, अनुपम सिंह,  पंकज कुमार,  जितेन्द्र चतुर्वेदी, महाप्रबन्धक (वित्त)  मनोज कुमार, कम्पनी सचिव अरूण सभरवाल अधीक्षण अभियन्ता कार्तिकेय दुबे,  राजकुमार,  बलवन्त सिंह पांगती, सायमा कमाल, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) विवेकानन्द, वरिष्ठ लेखाधिकारी तरूण सिंघल, अधिशासी अभियन्ताजगबीर सिंह,  मुकेष चन्द्र बड़थ्वाल,  सतेन्द्र सिंह रावत,  राजीव सिंह,  मीनाक्षी भारती एवं पिटकुल मुख्यालय, विद्युत भवन में कार्यरत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसके साथ ही पिटकुल के प्रदेश में स्थित अन्य सभी कार्यालयों एवं उपसंस्थानों में ‘‘संविधान दिवस’’ मनाते हुये ‘‘भारत का संविधान’’ की प्रस्तावना पढायी गयी।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0