मारपीट और जानलेवा हमले के आरोपित किशोर की याचिका खारिज

नैनीताल, 17 नवंबर (हि.स.)। उच्च न्यायालय ने हरिद्वार के झबरेड़ा थाने में दर्ज मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में 17 वर्षीय किशोर की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
याचिकाकर्ता ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर उसके खिलाफ 10 अक्टूबर को दर्ज एफआईआर को निरस्त करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी। याचिकाकर्ता पर आरोप है कि वह अन्य लोगों के साथ तमंचा, सरिया और लाठी-डंडों से लैस होकर शिकायतकर्ता के चाचा के घर पहुंचा और हमला किया। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें देहरादून के दून अस्पताल ले जाया गया। शिकायतकर्ता पर भी गोली चलाई गई, लेकिन वह बच निकला।
याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि वह 17 वर्षीय किशोर है और उसे गिरफ्तारी से संरक्षण मिलना चाहिए। वहीं राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि किशोर को आरोपित की तरह गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। पुलिस संरक्षण में लिए जाने की स्थिति में उसे तुरंत बाल कल्याण पुलिस थाने भेजना होगा। इसके बाद उसे केवल उतने समय के लिए ऑब्जर्वेशन होम में रखा जाएगा, जब तक उसे 24 घंटे के भीतर किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश ना किया जाए। यह प्रक्रिया किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) आदर्श नियम, 2016 के नियम 9 के अनुसार होगी। न्यायालय ने राज्य की इस दलील से सहमति जताई कि किशोर को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। साथ ही दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग अस्वीकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
पटेलनगर में १४ लाख की लूट के दो और आरोपित गिरफ्तार, अब ...
Youngs India Reporter Nov 12, 2026 131 260.1k
मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाल रेजीमेंट के जवानों के साथ मन...
Youngs India Reporter Nov 8, 2026 128 433.8k
नमामि गंगे परियोजना और व्यापक सफाई अभियान से गंगा की स्...
Youngs India Reporter Nov 16, 2026 132 88.9k
खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावन...
Youngs India Reporter Nov 5, 2026 119 501.8k
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोव...
Youngs India Reporter Nov 6, 2026 157 501.8k
-
Pooja DesaiDil se dhanyavaad aisi news ke liye.6 hours agoReplyLike (163) -
Ekta AggarwalAise hi aur achhe articles laaiye.6 hours agoReplyLike (131) -
Ira RoyCould you elaborate on the verification process for this information?6 hours agoReplyLike (92) -
Vaishali GuptaIsse sambandhit niyam aur shartein (rules and conditions) kya hain?6 hours agoReplyLike (114) -
Pooja DesaiHolding authorities accountable is part of a healthy democracy.6 hours agoReplyLike (155) -
Usha SharmaHow does this affect family planning or financial management?6 hours agoReplyLike (159)