जानिए कौन हैं अनुज, जिन्हे यूपीएससी में 69वीं रैंक हासिल करने पर मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 69वीं रैंक प्राप्त करने वाले जनपद चंपावत के बाराकोट विकासखंड के झूलापे गांव निवासी अनुज पंत से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करना अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि अनुज पंत का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल चंपावत जनपद बल्कि समूचे उत्तराखण्ड का मान बढ़ा है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अनुज पंत अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण से प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करते हुए देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि प्रदेश की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता का परचम लहरा सकें।
अनुज पंत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रोत्साहन से उन्हें आगे भी देश सेवा के लिए और अधिक प्रेरणा मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
क्षेत्रवासियों ने प्रेमचंद अग्रवाल को पाँचवीं बार विधाय...
Youngs India Reporter Jan 30, 2026 146 501.8k
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की हुयी ...
Youngs India Reporter Feb 1, 2026 101 501.8k
मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत क...
Youngs India Reporter Mar 3, 2026 112 167.9k
मेडिकल स्टोर से बीस हजार से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां ब...
Youngs India Reporter Feb 26, 2026 138 379.6k
डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को रंगों के पावन...
Youngs India Reporter Mar 4, 2026 148 127.4k
-
Ankita GhoshAur kitne surprises baaki hain?1 hour agoReplyLike (131) -
Deepa MishraThe comments section could provide diverse perspectives.1 hour agoReplyLike (183) -
Kiara RaoAakhir kaise possible hai yeh?1 hour agoReplyLike (93) -
Yamini PatelAmazing clarity in this article!1 hour agoReplyLike (112) -
Shanaya AgarwalKeeping track of these updates is essential.1 hour agoReplyLike (116) -
Tanisha DasThis platform is a valuable resource for staying updated.1 hour agoReplyLike (162)