उत्तराखण्ड प्रदेश  कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की हुयी बैठक

Feb 1, 2026 - 16:30
 101  501.8k
उत्तराखण्ड प्रदेश  कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की हुयी बैठक

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश  कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता एवं चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत की उपस्थिति में भाजपा सरकार की जनविरोधियों नीतियों के खिलाफ 16 फरवरी 2026 को प्रदेष कांग्रेस कमेटी द्वारा अयोजित होने वाले राज्यपाल भवन घेराव को सफल बनाये जाने हेतु कांग्रेस कमेटी के गढ़वाल मण्डल के जिला/महानगर अध्ययक्षगणों एवं प्रदेष कांग्रेस के अनुशांगिक संगठन/प्रकोश्ठ, विभागों की महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई ।

इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 16 फरवरी को कांग्रेस पार्टी का राजभवन घेराव ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेषभर से कांग्रेस कार्यकर्ता बडी संख्या में देहरादून पहॅुचकर भाजपा सरकार की विफलताओं, मंहगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति एवं जनविरोधी फैसलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्षन करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के विष्वास को तोड़ा है और कांग्रेस पाटी जनहित के मुद्दों पर लगातार सडक से लेकर सदन तक लडाई लडेगी। उन्होंने कहा जिस तरह से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी निडर होकर देष की जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं, उसी प्रकार आपको भी निडर होकर जनता की लडाई लड़नी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी घेराव के माध्यम से भाजपा सरकार के नाकामियों की पोल खोलेगी।

इस अवसर पर प्रदेष कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि राज्य की जनता भाजपा सरकार से ़़़त्रस्त है। भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए साम्प्रदायिकता का सहारा लेकर देवभूमि को कलंकित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विगत 8 वर्शो में भाजपा सरकार ने एक भी विकास का काम नही किया है। उन्होंने कहा कि इन 8 वर्शो में भाजपा ने अपने चहेतों को रोजगार देने के लिए पेपर लीक कर बेरोगारों के हक को छीनने का काम किया है। अपने हक की लड़ाई लड़ने पर बेराजगार नौवजवानों पर लाठीचार्ज कर उन्हें मारा-पीटा गया। उन्होंने नौवजवानों का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया कि इन भाजपाईयों को सबक सिखाने के लिए एकजुटता के साथ संघर्श करने की आवष्कता है।

बैठक में प्रदेष महामंत्री राजेन्द्र षाह, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, सेवादल की चीफ हेममा पुोहित, एनएसयूआई महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, उत्तम सिंह असवाल, विनोद नेगी, मुरारीलाल खण्डवाल, अमन गर्ग, बालेष्वर सिंह, कुलदीप कण्डारी, सुरेष डीमरी, दिनेष चौहान, विकास नेगी, प्रदीप सिंह रावत, प्रदीप जोषी, मदन लाल, कर्नल राम रतन सिंह नेगी, सतेन्द्र चौधरी, विषाल मौर्य, गौरव चौधरी, अनिल बस्नेत, दिनेष कौषल, सुषील राटी, प्रषान्त भैसोडा, आचार्य नरेषानन्द, मुरली मनोहर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0