यूपीसीएल के एमडी पी.सी. ध्यानी ने कार्मिकों सहित विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर यूपीसीएल में विधिवत पूजा-अर्चना

देहरादून। विश्वकर्मा दिवस के पावन अवसर पर यूपीसीएल के मुख्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल पीसी ध्यानी ने पूजा-अर्चना में सम्मिलित होकर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया तथा निगम की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं निर्बाध विद्युत व्यवस्था के लिए प्रार्थना की।
प्रबन्ध निदेशक पी.सी ध्यानी ने विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण एवं तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है। विद्युत क्षेत्र में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तकनीकी दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षित एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक के साथ-साथ कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन भी आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।
पूजा-अर्चना के दौरान निगम के वरिष्ठ अधिकारी एव कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने भगवान विश्वकर्मा से निगम की निरंतर प्रगति, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा विद्युत व्यवस्था के सुचारु संचालन की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्...
Youngs India Reporter Sep 12, 2026 125 252.5k
इस क्यूआर कोड को स्कैन कर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस से जु...
Youngs India Reporter Sep 17, 2026 125 34.4k
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव की पूजा...
Youngs India Reporter Aug 26, 2026 152 501.8k
मुख्यमंत्री ने ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति से प्रारं...
Youngs India Reporter Aug 27, 2026 122 501.8k
यूपीसीएल में पहली बार आयोजित हुई कॉमर्शियल डायरी कार्यश...
Youngs India Reporter Sep 14, 2026 100 180.2k
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक सुरेश गढ़िया की ...
Youngs India Reporter Aug 26, 2026 103 501.8k
-
Snehalata NaikKoi specific criteria ya eligibility hai jise dhyaan mein rakhna hai?8 hours agoReplyLike (103) -
Kavya MalikBahut hi emotional news hai.8 hours agoReplyLike (160) -
Usha SharmaThank you for this information.8 hours agoReplyLike (142) -
Ojasvi MishraA step towards better governance, hopefully.8 hours agoReplyLike (106) -
Ankita BhardwajKab tak ignore karenge hum log?8 hours agoReplyLike (124) -
Anuradha RaoNeed to assess the personal financial implications.8 hours agoReplyLike (146)