नैनीताल में 22 पर्यटकों से भरा ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, भारी बारिश में मची चीख-पुकार; रेस्क्यू जारी

Aug 14, 2026 - 16:30
 100  5.1k
नैनीताल में 22 पर्यटकों से भरा ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, भारी बारिश में मची चीख-पुकार; रेस्क्यू जारी
नैनीताल के मल्ला रामगढ़ में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। भवाली से मुक्तेश्वर की ओर जा रहा हरियाणा के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त वाहन में 22 यात्रियों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई घायलों को खाई से निकालकर सीएचसी रामगढ़ पहुंचाया गया, जबकि दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0