मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली कामना की

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौ माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जन कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण, मनुष्यों एवं जानवरों के बीच के प्रेम को दर्शाता है। यह पर्व हमें अपनी परंपराओं, संस्कृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बने रहने का भी संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा मिला है। गौमाता सनातन संस्कृति और कृषि जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उनकी सेवा और संरक्षण, हमारे जीवन को आगे बढ़ाता है। कई परिवारों का भरण-पोषण गाय पालन और गो-सेवा से होता है। गौ-संवर्धन धार्मिक भावनाओं से जुड़े होने के साथ ही आजीविका और आत्मनिर्भरता से भी जुड़ा हुआ है।
मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि हम सभी मिलकर गायों की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा राज्य सरकार निराश्रित गोवंश के लिए गौ सदनों के निर्माण और संचालन को बढ़ावा दे रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में निराश्रित पशु (जिन्हें गौशालाओं में पाला जा रहा है) उनके भरण पोषण के लिए पहले 5 रुपए प्रति दिन प्रति पशु दिया जाता था, इसे बढ़ाकर अब 80 रुपए प्रति पशु/ प्रति दिन किया गया है। निजी रूप से गौशालाओं के निर्माण में राज्य सरकार ने 60 फीसदी सब्सिडी देने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा राज्य में करीब 54 गौ सदनों का निर्माण कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा आगे भी राज्य सरकार गौ संरक्षण के लिए कार्य करते रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
सीएम धामी ने ₹11 करोड़ 50 लाख की आर्थिक सहायता डीबीटी के...
Youngs India Reporter Oct 15, 2025 141 383.3k
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में पिटकुल की 103...
Youngs India Reporter Sep 27, 2025 117 501.8k
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वदेशी अपनाओ अभियान को...
Youngs India Reporter Oct 14, 2025 102 426.3k
मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि...
Youngs India Reporter Oct 9, 2025 156 501.8k
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच ...
Youngs India Reporter Oct 22, 2025 128 84.5k
उत्तराखंड सरकार की सख्ती: बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ स...
Youngs India Reporter Oct 8, 2025 111 501.8k
-
Gargi ThakurWe need to stay proactive and informed.21 hours agoReplyLike (110) -
Sanjana TiwariSerious baat hai, dhyan dena chahiye.21 hours agoReplyLike (105) -
Sonal BhattThis could be the beginning of a larger trend.21 hours agoReplyLike (109) -
Anjana MenonUnderstanding our rights and responsibilities related to this is crucial.21 hours agoReplyLike (147) -
Yashaswini NairIska aam nagrik ke rozmarra ke jeevan par kya asar padega?21 hours agoReplyLike (109) -
Vasudha IyerIs jaankari ko regional languages mein bhi uplabdh karana chahiye.21 hours agoReplyLike (189)